भाजपा अपने को जन नहीं धन-प्रतिनिधि मानती है : अखिलेश यादव

by sadmin
Spread the love

लखनऊ । किसान आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार घेरते हुए निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि, भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है, इसीलिए धनवानों के लिए किसानों को दांव पर लगा रही है। भाजपा भूल रही है कि वो जिन्हें नुकसान पहुंचा रही है, वे संकट से संघर्ष करनेवाले देश के वो दो-तिहाई लोग हैं, जो कभी हार नहीं मानते। इससे पहले उन्होंने लिखा कि, भाजपा सरकार ने किसानों को फिर निरर्थक वार्ता करके अगली तारीख दे दी। हर बार आधा दिन गुजार कर 2 बजे बैठक करने से ही लगता है कि भाजपा सरकार आधे मन से आधे समय काम करके, इस आंदोलन को लम्बा खींचना चाहती है, जिससे किसानों का हौसला टूटे, पर किसान टूटनेवाले नहीं, सत्ता का दंभ तोड़नेवाले हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!