सिडनी में एक छक्का लगाते ही रोहित बनाएंगे अहम रिकार्ड

by sadmin
Spread the love

मेलबर्न । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सात जनवरी से शुरु हो रहे तीसरे टेस्ट में एक अहम रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में रोहित के ही पारी शुरु करने की उम्मीदें हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 99 छक्के लगाए हैं और एक छक्का लगाते ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की बात करें तो में रोहित के बाद इंग्लैंड के इयोन मोर्गन का नम्बर आता है जिन्होंने 63 छक्के लगाए हैं। वहीं ब्रैंडन मैकुलम के नाम 61 छक्के हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 छक्के लगाए हैं। दोनो ही टीमें इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहला जबकि भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट जीता था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलापफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा- 99 छक्के
इयोन मोर्गन- 63 छक्के
ब्रैंडन मैकुलम- 61 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 60 छक्के
महेंद्र सिंह धौनी- 60 छक्के ।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!