पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी

by sadmin
Spread the love

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं, उनकी फिल्म बाहुबली 2 के बाद से ही दर्शकों को बेसब्री से इनके दोबारा साथ आने का इंतजार है। ऐसे में अब जल्द ही फैंस की यह इच्छा पूरी होने वाली है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।जाने- माने फिल्म निर्देशक मारुती की आने वाली फिल्म के लिए अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने हामी भर दी है। वहीं, डायरेक्टर की इस फिल्म में प्रभास भी काम करते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर किसी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों की मानें तो मेकर्स इस साल दीवाली या दशहरा पर इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।इस खबर के सामने आते ही अब प्रभास और अनुष्का के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस फिल्म में तीन अभिनेत्रियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!