11 साल के लिए प्रतिबंधित हुई नाइजीरियाई स्प्रिंटर ब्लेसिंग

by sadmin
Spread the love

नाइजीरियाई धावक ब्लेसिंग ओकागबारे को डोपिंग मामले में 11 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। पहले इस धाविका पर 10 साल का प्रतिबंध लगा था, जिसे एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने 33 साल की खिलाड़ी पर नमूना संग्रह से बचने, डोपिंग नियंत्रण प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ करने या छेड़छाड़ की कोशिश करने का आरोप लगाया है।फरवरी में ओकागबारे पर डोपिंग रोधी नियमों के कई उल्लंघनों के लिए प्रतिबंध लगाया था। वह 2021 टोक्यो ओलंपिक में ड्रग परीक्षण में फेल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने 100 मीटर हीट स्पर्धा में 11.05 सेकंड का समय निकालकर जीत हासिल की थीं।ओकागबारे पर लगे अतिरिक्त प्रतिबंध के बाद नाइजीरिया ने जुलाई की विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले में अपनी संभावित योग्यता का स्थान खो दिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!