आशिका भाटिया ने खुद को किया फैट टू फिट

by sadmin
Spread the love

टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देखकर पहले लगा कि ये डांस वीडियो है लेकिन गौर से देखने पर पता चला कि एक्ट्रेस ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो में अपनी फैट टू फिट जर्नी दिखाई है। आशिका अब टीवी इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गई हैं। आशिका के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई हैरान है और साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि मोटा होने पर उन्हें क्या-क्या सुनना पड़ता था।आशिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी कई सारी अलग-अलग तस्वीरें हैं। इस वीडियो में पहले की तीन फोटोज उनके पहले के दिनों के हैं, जब उनका वजन बढ़ा हुआ था। इसके बाद की फोटोज अभी की हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ये भी लिखा है कि बढ़े हुए वजन पर लोग उनपर क्या कमेंट करते थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!