भारत ने दक्षिण कोरिया के प्योंगटेक में एशिया-ओसियाना ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण सहित 22 पदकों के साथ अपने अभियान को खत्म किया जिसमें पावरलिफ्टर अशोक और सुधीर ने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किए।अशोक ने एशिया और ओपन स्पर्धाओं में पुरुषों के 65 किग्रा में दो स्वर्ण अपने नाम किए, जबकि जॉबी मैथ्यू ने मास्टर एशिया और ओपन स्पर्धाओं में पुरुषों के 59 किग्रा में चार पीले तमगे जीते। सोमवार को व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अंतिम दिन सुधीर ने जॉर्डन के पैरालंपिक और विश्व चैंपियन अब्देलकरीम खत्ताब और चीन के जिक्सियोंग ये के बाद 214 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पुरुषों के 88 किग्रा में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम ने कुल मिलाकर छह स्वर्ण, चार रजत और 12 कांस्य पदक जीते। चीन 21 स्वर्ण सहित 29 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
61
previous post
शहनाज गिल का दिखा अजीब मूड
next post
