जल्द होने वाला है ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का प्रीमियर

by sadmin
Spread the love

रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन का जो लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। शो के मेकर्स ने अब खतरों के खिलाड़ी 12 के टीवी प्रीमियर डेट की घोषणा कर दी है। उन्होंने बता दिया है कि आप कब से अपने इस फेवरेट एडवेंचर आधारित रियलिटी शो को देख पाएंगे। फिलहाल केकेके 12 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है।हाल ही में रोहित शेट्टी के टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। जिससे यह पता चल गया है कि इस शो का प्रीमियर 2 जुलाई रात 9 बजे होने वाला है। इसे शनिवार और रविवार यानी वीकेंड में कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। प्रोमो में हर बार की तरह इस बार भी रोहित दिल दहला देने वाला स्टंट अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!