वायरल हुईं सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं और आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरों के चलते वह लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनम अपने पति आनंद आहूजा संग बेबीमून वेकेशन मनाकर वापस घर लौटी हैं। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं। बेबीमून से लौटने के एक हफ्ते बाद ही सोनम कपूर के बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया गया है। सोनम के लंदन वाले घर में बेबी शॉवर पार्टी रखी गई। इस दौरान सोनम कपूर की बहन रिया वहां मौजूद थीं और बेबी शॉवर की कई तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। सोनम कपूर की बेबी शॉवर की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इवेंट का आयोजन गार्डन में किया गया था। इस सेरेमनी में मेहमानों की पसंद-नापसंद का पूरा ख्याल रखा गया था। नैपकिन से लेकर फूलों की सजावट और मेहमानों को दिए वाले तोहफे समेत एक-एक छोटी चीज को करीने से सजाया गया था। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बेबी शॉवर सेरेमनी की हर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!