अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुई FIR

by sadmin
Spread the love

द राइज की रिलीज के बाद एक पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि फैंस अभी से पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर हैं। कई ब्रांड्स ने उन्हें एंडोर्समेंट के लिए साइन किया है। इसी बीच अल्लू अर्जुन एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने भ्रामक प्रचार यानी ऐड में गलत जानकारी देने के आरोप में अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।दरअसल, अल्लू अर्जुन ने 6 जून को IIT और NIT के रैंकर्स के बारे में जानकारी देते हुए श्री चैतन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के एक ऐड को प्रमोट किया था। अब इस पर सोशल वर्कर कोठा उपेंद्र रेड्डी ने आरोप लगाया है कि यह ऐड भ्रामक है और समाज को गलत जानकारी देता है। सामाजिक कार्यकर्ता ने अंबरपेट पुलिस के पास अल्लू अर्जुन के खिलाफ झूठी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है और इस केस में कार्रवाई की भी मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!