विराट कोहली ने हासिल की खास उपलब्धि

by sadmin
Spread the love

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला मैदान पर भले ही नहीं चल रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा कायम है। वह सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यह एक ऐसा मुकाम है जो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा समेत तमाम दिग्गज क्रिकेटर नहीं पा सके। ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो कोहली 20 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के तीसरे एथलीट बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनल मेसी हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 45.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वह 40 करोड़ फॉलोअर्स का जादुई आंकड़ा छूने वाले पहले एथलीट थे। वहीं, मेसी के 33.4 करोड़  फॉलोअर्स हैं। 20 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने के बाद विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फैन्स का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!