पॉपुलर सिंगर कनिका कपूर ने गौतम संग लिए सात फेरे

by sadmin
Spread the love

पॉपुलर सिंगर कनिका कपूर ने शुक्रवार (20 मई) को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने मंगेतर गौतम के साथ लंदन में सात फेरे लिए। कनिका की शादी करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के बीच लंदन के फाइव स्टार होटल में हुई। सिंगर की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। कनिका दुल्हन के रूप में कहर ढा रह हैं तो वहीं दूल्हे राजा गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

कनिका कपूर ने अपनी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अपनी हल्दी सेरेमनी में कनिका ने खूब धमाल मचाया था। वह अपने पति गौतम के साथ खूब नाची थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा था, ‘जी, आई लव यू सो मच।’ इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को नया जीवन शुरू करने पर बधाई दी थी। कनिका तीन बच्चों युवराज, अयाना और समारा की सिंगल मदर हैं। सिंगर लखनऊ से बिलॉन्ग करती हैं और उनकी शादी महज 18 साल की उम्र में हो गई थी। 2012 में सिंगर ने अपने तलाक के बाद से बच्चों को अकेला बड़ा किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!