ईशा कंसारा ने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ अमित भावसागर से की सगाई

by sadmin
Spread the love

जिंदगी घर आना फेम टेलीविजन एक्ट्रेस ईशा कंसारा ने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ अमित भावसागर से सगाई कर ली है। सिद्धार्थ म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। दोनों ने चार मार्च को सगाई की है। वहीं ईशा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को सगाई की जानकारी दी। सगाई के दौरान सिद्धार्थ ने ट्रेडिशनल सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
ईशा ने पेस्टल शेड का लहंगा पहना था। ईशा और सिद्धार्थ एक दूसरे के साथ खूबसूरत लग रहे थे। ईशा की तस्वीरें सामने आने के बाद टेलीविजन से जुड़े लोगों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। वत्सल सेठ, दिशा परमार और जानकी मेहता जैसे कई सेलिब्रिटीज ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। ईशा के पोस्ट पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। वहींं सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि अब दोनों जल्दी शादी कर लो।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए ईशा ने लिखा ‘देखो हमने क्या किया!’ वहीं सिद्धार्थ ने कहा कि दोनों का साथ हमेशा रहने वाला है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ‘मस्त मगन’ गाने का कवर वर्जन गाया है। वीडियो पर उन्होंने कैप्शन दिया कि ‘लाइफ टाइम वाला कोलैब है ना?’ जवाब में, ईशा ने लिखा, “इससे बेहतर कोलैब डील कभी नहीं मिली @musicwaala आई लव यू!’

ईशा कंसारा ने परिवार के साथ तस्वीर भी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि सिद्धार्थ से पहले उन्हें उनके परिवार से प्यार हो गया था। वहीं शादी के अफवाहों पर ईशा ने ब्रेक लगाते हुए कहा कि नहीं हमने अभी शादी नहीं की है। उन्होंने कहा हम दोनों ने सगाई शानदार तरीके से की है। हम थोड़े उत्साही हैं, हम सगाई भी शादी जैसे करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!