चन्नी-सिद्धू की केदारनाथ यात्रा पर सुनील जाखड़ ने कसा तंज

by sadmin

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक साथ केदारनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी और विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह भी मौजूद हैं। कांग्रेस की केदारनाथ यात्रा पर सुनील जाखड़ ने तंज कसा है।
इस ट्वीट में उन्होंने कहा ‘राजनीतिक’ तीर्थयात्री, लेकिन हर कोई एक अलग देवता को खुश करने की कोशिश कर रहा है। ‘मैं तां पीर मनावन चली आं! सवाल एह है: केहड़ा पीर’ इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिद्धू की कांग्रेसी नेता हरीश रावत के साथ तस्वीर भी शेयर की है।

Related Articles

Leave a Comment