संजीदा शेख ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीर

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । छोटे पर्दे से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री संजीदा शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। संजीदा शेख अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों संजीदा का लगातार बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से संजीदा शेख ने अपनी एक हॉट और बोल्ड तस्वीर शेयर की है। जिसे देख उनके फैंस भी अभिनेत्री के दीवाने हो रहे हैं।

संजीदा शेख इन दिनों अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में संजीदा ने एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर में संजीदा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। संजीदा शेख ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने डीप नेक टॉप पहना हुआ है। तस्वीर में संजीदा के एब्स भी साफ नजर आ रहे हैं।

संजीदा शेख इस तस्वीर में सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है। संजीदा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को संजीदा के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ इस तस्वीर पर कमेंट कर लोग संजीदा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बीते दिनों संजीदा शेख ने ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। जिसी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। संजीदा शेख दुल्हन के लिबास में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उनके लुक को देखकर अभिनेत्री के फैंस भी खूबसूरती पर फिदा हो रहे हैं। गौरतलब है कि संजीदा शेख ने छोटे पर्दे से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘क्या होगा निम्मो का’, ‘लव का है इंतजार’, ‘एक हसीना थी’ जैसे धारावाहिकों में काम किया है। इन दिनों संजीदा फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री फिल्म ‘तैश’ में नजर आई थीं। जिसमें उनके काम की खूब सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!