अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन नहीं किसी एक्ट्रर्स से कम

by sadmin
Spread the love

मुंबई| नैना बच्चन अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ और रमोला बच्चन की बेटी हैं। नैना एक इनवेस्टमेंट बैंकर रह चुकी है। उनकी दो बहनें और एक भाई भी हैं। जिनका नाम नीलिमा, निमृता और भीम है।नैना बच्चन ने अभिनेता कुणाल कपूर से शादी की है। दोनों ने 9 फरवरी 2015 को सात फेरे लिए थे। नैना को कुणाल से उनकी चचेरी बहन श्वेता बच्चन ने ही मिलवाया था। शादी के बाद एक इंटरव्यू में नैना ने कहा था वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। वहीं कुणाल कपूर ने दोनों का रिश्ता कैसे आगे बढ़ा इसके बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात एक फैशन शो में हुई थी।कुणाल ने कहा कि मैं वहां रैंप वॉक के लिए आया था। मेरा शो खत्म हो गया था। मैं जा रहा था, तभी करण जौहर ने मुझे रुकने को कहा। अगले दिन हम दोनों को अलग-अलग प्लेन से मुंबई वापस आना था। लेकिन मैंने अपनी टिकट बदली और उसमें ही गिया जिसमें नैना जा रही थीं। उन्होंने कहा सब वक्त का खेल है। अगर थोड़ी देर होती तो हमारी मुलाकात नहीं होती।नैना बच्चन और कुणाल कपूर की शादी को सात साल हो गए हैं। समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होते जा रहा है। कुणाल अक्सर सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ फोटो पोस्ट करते हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!