लॉस एंजलिस में इस आलीशान विला में रहती हैं मल्लिका शेरावत, गार्डन से लेकर पूल तक की है सुविधा

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ. अभिनेत्री मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं और अमेरिका में वक्त बिता रही हैं। अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर मल्लिका सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब उन्होंने अपने लॉस एंजलिस स्थित विला की झलक दिखाई है। 

डॉगी के साथ कर रहीं मस्ती
मल्लिका अपने डॉगी से खेलते हुए दिखती हैं इसके बाद वो पूल के पास एंजॉय करती हैं। वीडियो की शुरुआत में वो अपने ब्लू फ्रेंच दरवाजे से बाहर आती हैं। बाहर उनका डॉगी खेल रहा होता है। बाहर निकलते ही मल्लिका अपने डॉगी से बातें करती हैं और बड़े से गार्डन से चलते हुए स्विमिंग पूल के पास पहुंचती हैं। इसके बाद वो अपने पैरों से पानी के छीटें मारती हैं। 

घर देख फैंस हुए हैरान
मल्लिका ने इस दौरान मल्टी कलर की ड्रेस कैरी की हुई है। वीडियो देख फैंस उनके आलीशान घर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – ‘मल्लिका आपका घर कितना खूबसूरत है।‘
बता दें कि मल्लिका अपने लॉस एंजलिस स्थित घर पर पिछले ढाई महीने से रह रही हैं। वो अक्सर यहां से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!