अ‎मिताभ बच्चन को लोग दे रहे मुंह पर ताला लगाने की सलाह

by sadmin
Spread the love

मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आजकल मुंह पर ताला लगाने की सलाह दी जा रही है। ‎बिग बी ने खुलासा करते हुए कहा ‎कि लोग अक्सर उन्हें मुंह पर ताला लगाने की सलाह देते हैं। बच्चन ने एक प्रशंसक के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें लिखा था, “अगर दुनिया विश्वास पर चलती, तो किसी के दरवाजे पर कोई ताला नहीं होता।” अपने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिग बी ने लिखा ‎कि “भाई मैंने इलाहाबाद में ऐसे दिन भी देखे हैं। हम कभी भी अपने घर पर ताला नहीं लगाते थे। इसके अलावा हमारा मुख्य द्वार भी हमेशा खुला रहता था। मैंने कभी इसे बंद होते नहीं देखा। हां, लेकिन यह अब संभव नहीं है। इन दिनों लोग मुझे मुंह पर भी ताला लगाने की सलाह देते हैं।” बदलते समय के बारे में बात करते हुए बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में उल्लेख किया ‎कि “आज की दुनिया में हाथ से लिखी सामग्री अप्रचलित हो गई है। बर्तन पर लिखना भी दुर्लभ हो गया है और व्यक्तिगत संग्रह का मजाक बनाकर उसपर हंसा जाता है।” वर्कफ्रंट की बात करें, तो अ‎मिताभ जल्द ही ‎फिल्म चेहरे में नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!