सस्ते रोमांच का आनंद उठा रहीं तापसी पन्नू, सोशल मी‎डिया पर ‎किया पोस्ट

by sadmin
Spread the love

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में सोशल मी‎डिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। ‎इसमें वह बाथटब में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने एक मजाकिया कैप्शन ‎दिया है। तापसी ने व्यंग्यात्मक रूप से कहा कि बाथटब में बैठकर तस्वीरें क्लिक करना नई बात है और इसलिए वह कुछ सस्ते रोमांच का आनंद लेना चाहती हैं। तापसी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि “तस्वीरों को पाने के लिए टब में बैठना नई बात प्रतीत होती है, इसलिए सोचा कि मुझे यह देखने दो कि वास्तव में आखिर रोमांच क्या है।” इसके साथ ही अभिनेत्री ने हैशटैग चीप थ्रील्स का उपयोग भी किया है। वर्कफ्रंट की बात करें, तो तापसी अपनी आने वाली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में दिखाई देंगी। इस ‎फिल्म में वह कच्छ के रन से एक एथलीट की भूमिका में नजर आएंगी। रश्मि रॉकेट एक ऐसी एथलीट की कहानी है, जो गरीबी और कठिनाइयों को पछाड़ अपनी पहचान बनाती है। आकाश खुराना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियांशु पेनयुली तापसी के पति की भूमिका नजर आएंगे। इसके बाद अभिनेत्री ‘लूप लपेटा’ और ‘हसीन दिलरुबा’ में भी दिखाई देने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!