मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

by sadmin
Spread the love

रायपुर /जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद बस्तर दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने के पश्चात पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने उनके निवास में पहुंचे। इस दौरान श्री बैज सर्वधर्म सम भाव वाली अपनी कार्यशैली अदभूत उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उनके साथ सभी धर्मों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर श्री बैज ने उनसे आशीर्वाद लिया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैदू एवं मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समाज के सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। एक सांसद के रूप में भी उन्होंने सभी तबकों को बराबर महत्व देते आए हैं। इसी वजह से उन्हें सदैव सभी समुदायों का अपार स्नेह मिलता आया है। बस्तर संभाग में सभी धर्मों, समुदायों और जातियों के बीच दीपक बैज की लोकप्रियता की कोई सानी नहीं है। लोहंडीगुड़ा व जगदलपुर स्थित उनके कार्यालयों में हमेशा सभी धर्मों के लोगों की मौजूदगी देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!