प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ली कांग्रेस संचार विभाग की बैठक

by sadmin
Spread the love

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के कंट्रोल रूम में लिया। करीब दो घंटे बैठक चली। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मीडिया विभाग संगठन का आंख कान और मुंह है और हमे तेजी और मजबूती के साथ भाजपा के झूठ को इसी तरह पोल खोलना है और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इसका सशक्त माध्यम मीडिया है। मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं से सुझाव मांगे एवं प्रवक्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिये।  प्रवक्ताओं को आक्रमक शैली में भाजपा पर प्रहार करना है। 2023 में सरकार बनाने में संचार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहाकार विनोद वर्मा ने भी प्रवक्ताओं को सरकार की योजनायें भाजपा का झूठ और मीडिया की उपयोगिता पर महत्वपूर्ण बाते कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रवक्ताओं से मिली सुझावे पर समाधान जल्द करने का भरोसा दिया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के गतिविधियों से अवगत कराया। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, संभागीय प्रवक्ता, ब्लाक प्रवक्ता के बारे में बताये एवं सोशल मीडिया के बारे में जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के द्वारा जो आक्रमक रूप से भाजपा के झूठ परंपच का मुह तोड़ जवाब दिया जा रहा है उसकी तारिफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की।
बैठक में प्रदेश महामंत्री रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, विकास तिवारी, नितिन भंसाली, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय साहू, शिव सिंह ठाकुर, श्री कुमार मेमन, अमित श्रीवास्तव, अजय गंगवानी, रूपेश दुबे, विकास बजाज, मणी वैष्णव, शारिक रईस खान, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ साहू, रिषभ चंद्राकर, अंशुल मिश्रा, रवि ग्वालानी उपस्थित थे।
दूसरी बैठक मोर्चा, संगठन, विभागों की
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दूसरी बैठक मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठों और विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की लिया। इस बैठक में सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षो को निर्देश दिया कि सभी अगामी चुनाव को देखते हुये अपने कार्यकारणी के निचले पायदान के पदाधिकारियों को भी लक्ष्य देवे सभी को सरकार की योजनाओं को मजबूती जनता के बीच ले जाना है। सरकार के द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्य 2023 में हमारी विजय का आधार बनेगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!