जाति प्रमाण पत्र मुद्दे को लेकर भाजपा पार्षदों ने सामान्य सभा बैठक के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन..

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित नगर निगम सामान्य सभा की बैठक को लेकर भाजपा पार्षदों ने आज जाति प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही परेशानी सहित शहर की जनसमस्याओ पर चर्चा कराने व पानी बिजली सड़क तथा घपले घोटाले व सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर भी चर्चा कराने की मांग करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वार्ड 12 शंकरनगर, गजानन नगर से पार्षद अजीत वैद्य के नेतृत्व में पहुंचे अनुसूचित जाति महिलाएं व युवाओं ने अपनी जाती प्रमाण नही देने पर महापौर धीरज बाकलीवाल की गाड़ी रोककर विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन करने वालो में भाजपा पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, काशीराम कोसरे, नरेश तेजवानी, शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह ,ओम प्रकाश सेन, मनीष साहू ,अजीत वैद्य, चमेली साहू, मीना सिंह, लीना दिनेश देवांगन, कविता तांडी, शशि साहू, हेमा शर्मा, कुमारी साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा की  स्कूली छात्रों व युवाओं को जाति प्रमाण पत्र में सरलीकरण जैसे राज्य सरकार की भूपेश सरकार द्वारा किए गए घोषणा व सामान्य सभा में स्वीकृति के बावजूद अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की जाति प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है और पूर्व में सामान्य सभा में पास किए गए 3सौ से अधिक आवेदको को अब तक जाति प्रमाण पत्र जारी नही किए गए है और आज फिर इसी एजेंडा को लेकर लगभग 4 सौ 32 आवेदन को लेकर फिर बैठक आहूत की गई जिसमे पूर्व के स्वीकृत आवेदनों पर पहले जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मुद्दे को लेकर पार्षद अजीत वैद्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदक हाथों में तख्ती लेकर पहुंचे थे तथा भाजपा पार्षद दल के साथ मालवीय नगर चौक से पैदल मार्च करते हुए खालसा पब्लिक स्कूल बैठक स्थल पहुंचकर विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया इस दौरान पार्षद अजीत वैद्य उनके वार्ड से महिलाओ व युवाओं ने महापौर धीरज बाकलीवाल जी के गाड़ी रोककर उनके जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!