विमल तिवारी बने शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने शहर जिला महामंत्री के पद पर विमल तिवारी की नियुक्ति की है । यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन, के निर्देश पर व शहर विधायक अरुण वोरा की अनुशंसा पर की गई है। नवनियुक्त शहर महामंत्री विमल तिवारी के नेतृत्व में शहर विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचकर इस नियुक्ति के लिए उन्हें आभार व्यक्त किया ।

नवनियुक्त महामंत्री विमल तिवारी के साथ साई म्यूजिक ग्रुप इंडिया दुर्ग के डायरेक्टर हाजी मिर्जा साजिद बेग,कार्यालय प्रभारी विक्रम मल्होत्रा, तराना म्यूजिकल ग्रुप के प्रमुख शारीक अली मन्नी, छत्तीसगढ़ मंच के प्रमुख ईश्वर सिंह राजपूत, कोशिश म्यूजिकल ग्रुप के जाहिद अली, टेक्नो म्यूजिकल ग्रुप इंडिया के डायरेक्टर कासिम रायपुरी, शफी मिस्त्री, कज्जू भाई , जाबिर खान, साई म्यूजिकल ग्रुप इंडिया के अनिल गुप्ता व अन्य मित्रगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!