केरलापाल से मलकानगिरी की दूरी होगी कम,लखमा ने किया 19.42 लाख के बटनवाड़ा नदी घाट पुलिया का भूमिपूजन

by sadmin
Spread the love

जगदलपुर। कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में 19.42 लाख की लागत से निर्मित होने वाले केरलापाल बटनवाड़ा नदी घाट पुलिया का भूमिपूजन संपन्न हुआ। बटनवाड़ा नदी घाट पर पुलिया निर्माण से केरलापाल से मलकानगिरी की आने जाने की दूरी कम हो जायेगी। पहले नदी में नाव का सहारा लेकर इस  पार से उस पार जाया जाता रहा जिससे जान माल की हानि हमेशा बनी रहती थी, ग्रामीणों एवं बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

लोगो को मलकानगिरी जाने के लिए सुकमा से होकर जाना पड़ता था जिससे इसकी दूरी और बढ़ जाती थी, पुल निर्माण से केरलापाल से मलकानगिरी सीधे जा सकते है इसके साथ ही 50 किमी की दूरी कम हो जायेगी। मंत्री के पहल से 19.42 लाख की लागत से पुलिया निर्माण करवाया जाएगा जिसका भूमिपूजन मंगलवार को किया गया। लोगो ने पुलिया निर्माण के लिए मंत्री लखमा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, उपाध्यक्ष आईशा हुसैन, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसीजन, कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!