दुर्ग निगम की सामान्य सभा की बैठक में पार्षद ओमप्रकाश सेन रहे मुखर

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। पचरीपारा वार्ड क्रमांक 28 के भाजपा पार्षद ओमप्रकाश सेन (राकेश) बुधवार को नगर निगम के सामान्य सभा की विशेष बैठक में काफी मुखर रहे। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमाण पत्र, अमृत मिशन योजना में विलंब से बढ़ रही दुर्घटना, गुमटी आवंटन, प्लेसमेंट में कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितता के अलावा जनहित के मुद्दे पर सत्तापक्ष कांग्रेस को जमकर घेरा। पार्षद ओमप्रकाश सेन (राकेश) ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का जाति  प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया का राज्य सरकार द्वारा सरलीकरण किया गया है। बावजूद नगर निगम परिषद द्वारा स्वीकृत कर शासन व प्रशासन को भेजे गए अनुसूचित जाति वर्ग के एक भी लोगों का अब तक जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नगर निगम परिषद जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है।

श्री सेन ने कहा कि अमृत मिशन योजना के कार्य में विलंब से शहर में लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते अब तक दो जाने जा चुकी है। जिसका जिम्मेदार कौन है। इस सवाल का सत्तापक्ष कांग्रेस पास कोई जवाब नहीं है। गुमटी आवंटन के मुद्दे पर श्री सेन ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला अस्पताल के पास 8 गुमटी आवंटन की स्वीकृति मिली थी। जिसकी संख्या बढ़कर अब 18 हो गई है।यह भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है।प्लेसमेंट कर्मचारियों की भर्ती में भी लगातार अनियमितता बरती जा रही है। जिसमें विभाग के जिम्मेदार अधिकारी की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। नगर निगम प्रशासन को इसकी जांच की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!