दुर्ग, ShorGul.news । छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले बीते कल शनिवार को शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में सुपरहिट संगीतमयी धमाका में 90 के दशक एवं बाद के गीतों के आयोजन में शहर के गायक कलाकारों ने
अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित नगर विधायक श्री अरुण वोरा ने इस अवसर पर मंच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर प्रदान होता है । श्री बोरा ने मंच की मांग पर शहर के गायक कलाकारों के उत्थान हेतु संस्कृतिक कला भवन हेतु 10 लाख रूपये देने की घोषणा की तथा मंच एवं शहर के गायक कलाकारों को सम्मानित करने की भी घोषणा की।
मंच की मांग पर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का नाम स्व लता मंगेशकर जी के नाम से करने पर श्री अरुण वोरा ने सहमति जताई तथा आश्वासन भी दिया । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी रघुनंदन लाल श्रीवास्तव, युवा नेता विवेक मिश्रा , नरेंद्र गौतम,पत्रकार राहुल शर्मा, एस के भगत,रमन सिंह,शिवाकांत तिवारी, विमल चंद तिवारी उपस्थित थे।
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं दिनेश जैन ने बताया कि संरक्षक श्री तुलसी सोनी के बेहतरीन संचालन में उक्त आयोजन में वरिष्ठ गायक जानकी रमैया छतीसगढ़ की लता मंगेशकर पूर्वा श्रीवास्तव दुर्ग आईडल की सीनियर विजेता सुभदा श्री दुर्ग आईडल की जूनियर विजेता कृति बक्शी,श्रीजा दलाल, कंचन पाटिल शहर के बेहतरीन गायक,यूनुस चौहान, हरीश सोनी, त्रिलोक सोनी, तुलसी सोनी, कार्तिका तिवारी, गुलाब चौहान, प्रणव सोनी,प्रियश श्रीवास्तव, अनवेषा गुप्ता ने अपनी आवाज से उपस्थित संगीत प्रेमियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी । सभी संगीत प्रेमियों ने सभी गायक कलाकारों के सम्मान में खूब तालियां बजायी।
कार्यक्रम में स्व लता मंगेशकर,आशा भोश्ले,अलका याग्निक,अनुराधा पोंडवाल,श्रेया घोषाल,उषा उत्थुप,सब्बीर कुमार,कुमार शानू,उदित नारायण,सोनू निगम, अभिजीत,शैलेंद्र सिंह,स्व के के,अजीज नाजा,एस पी बालसुब्रमण्यम के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति गायक कलाकारों ने दी। इस अवसर पर विशेष रूप से चन्द्रिकादत्त चन्द्राकर, सुनील शर्मा, शारिक अली मन्नी, मणिकांत श्रीवास्तव, सुराना जी ,यशवंत श्रीवास्तव ,साबिर खान, जितेंद्र तिवारी, हाजी मिर्जा साजिद बैग,राजेश जैन सराफ, जाहिद अली, मतीन भाई ,बहादुर अली धारानी, दीपक शर्मा, आशिफ मिर्जा, बल्लू भाई,अलीम कुरैशी,किशोर जैन सराफ,रविंद्र जैन,विनय ताम्रकार,जाबिर अली,संजय लारोकर,श्रीमती प्रीती श्रीवास्तव,रचना बक्शी, नीलम सोनी,सोनिया दलाल,राधा श्रीवास्तव,माधुरी लारोकर,हरसुख सोनी,दाऊ जी,हनुमान सोनी,शफी भाई, सहित काफी संख्या में शहरवासी एवं संगीतप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।
