भिलाई। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल में फांसी लगा कर खुदकुशी कल ली। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। खास बात यह है कि इस प्रेमी जोड़े ने एक होटल में फांसी लगाई है। जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
होटल के रूम में दोनों के शव एक साथ झूलते हुए पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस शव को नीचे उतरवा कर मृतकों की पहचान कर रही है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। दोनों के शादीशुदा होने की बात कही जा रही है।
पुलिस के अनुसार युवती अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ होटल में पहुंची थी। दूसरे दिन इस प्रेमी युगल का शव फांसी पर लटके मिला है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि कोहका निवासी तापशी बाइन (32) का अफरोज खान (35) का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं अफरोज पहले से शादीशुदा था। मगंवार को दोनों शहर के क्रिश होटल में पहुंचे। होटल में इन लोगों ने तीसरे मंजिल में रूम लिया। इसके बाद से दोनों रूम में ही थे। बुधवार को भी जब दोनों रूम से नहीं निकले। वहीं होटल के किसी कर्मचारी से भी संपर्क नहीं किया, तब एक कमर्चरी ने रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो होटल के मैनेजर ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही सभी के होश उड़ गए। दोनों रूम में लगे पंखे में अलग-अलग फंदे पर लटके हुए हैं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची। दोनों के लाश को नीचे उतारा और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
