T20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में आज का मैच- भाग्य के सराहे पहुंची पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से

by sadmin
Spread the love

टी-20 वर्ल्ड कप का सिडनी में रोमांच जारी है। पूुरी दुनिया की निगार मैचों पर टिकी हुई है। वहीं खेल विशेषज्ञों के साथ क्रिकेट प्रेमियों का पूरा ध्यान टीमों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कौन बजबूत है, कौन फाइनल तक पहुंचेगा। इक रोमांच में आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। भाग्य के सहारे अंतिम-4 में पहुंची पाकिस्तानी टीम इस बार फाइनल तक पहुंच चुका है। पिछली बार 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में हरा दिया था।

आज सबकी नजर टी-20 वर्ल्ड कप में पहला सेमीफाइनल मैच पर है। बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम पिछली बार ऑस्ट्रेलिया से  सेमीफाइनल में हारी थी। न्यूजीलैंड की नजर इस बार खिताब जीतने पर है। उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले साल फाइनल में शिकस्त दी थी। बता दें पाकिस्तान सुपर-12 राउंड में अपने शुरुआती दो मैचों में हारा था। तब उसका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होना करीब-करीब पक्का हो गया था। फिर उसने नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराकर वापसी की। रविवार 6 नवंबर को सुपर-12 राउंड का आखिरी दिन था। नीदरलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी टीम से और पाकिस्तान का बांग्लादेश से होना था। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम हार जाती तो पाकिस्तान के लिए रास्ते खुल जाते। 

यहां भाग्य ने पाकिस्तान का साथ दिया। नीदरलैंड ने उलटफेर करते हुए अफ्रीकी टीम को परास्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली।

जानें न्यूजीलैंड कैसे पहुंचा अंतिम-4 में?

न्यूजीलैंड की बात करें तो उसने शुरुआती तीन में से दो मैच जीत लिए थे। कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया था। अफगानिस्तान के खिलाफ उसका मैच रद्द हो गया था। इस तरह उसके तीन मैच में पांच अंक थे। वह चौथे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार गया। अब उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी थी। न्यूजीलैंड ने यह मैच जीत लिया। उसके इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बराबर 7-7 अंक थे। इनमें से ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट सबसे खराब था। इस तरह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट को जानें

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 9 नवंबर बुधवार को है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से है। टॉस एक दोपहर 1 बजे होगा।

इन टीवी चैनल पर प्रसारित होगा

टी-20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?

डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।   

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!