राज्य सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा, खिताब पर दिव्यांश का कब्जा

by sadmin
Spread the love

कोरबा। कोरबा में 2 से 6 सितंबर तक आयोजित राज्य सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में 15 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग के फाइनल में रायपुर जिले के दिव्यांश अग्रवाल ने रायगढ़ के अमान खान को 21-17,21-10 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। 

रायपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनुराग दीक्षित ने बताया कि 17 वर्ष आयु समूह बालिका वर्ग युगल फाइनल में रायपुर की राशि माल और माही सेन की जोड़ी ने  रायपुर की ही ईशिका पोद्दार और श्वेता परदेसी की जोड़ी को 22-20,21-13 से हराकर खिताब हासिल किया।

इसी तरह 15 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग युगल फाइनल में रायपुर के अक्षय दत्त मिश्रा और रायगढ़ के अमान खान की जोड़ी ने रायपुर के दिव्यांश अग्रवाल और जांजगीर चांपा के मोहितेश चौहान की जोड़ी को 21-14,12-21,21-18 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

उन्होंने बताया कि  17 वर्ष आयु समूह बालिका वर्ग एकल में रायपुर की ईशिका पोद्दार और 15 वर्ष आयु समूह मिश्रित युगल में रायपुर के अथर्व शर्मा और मान्या गुप्ता की जोड़ी उपविजेता बनी। अब ये खिलाड़ी दिसंबर में भुवनेश्वर में होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!