27
दुर्ग। दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। इनका इस्तीफा सरकार ने स्वीकार कर राजेंद्र साहू को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। साहू को यह पद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोटे से मिली है। वे मुख्यमंत्री बहुत करीबी माने जाते हैं। चुनाव के समय साहू ने पाटन क्षेत्र में काफी सक्रियता दिखाई थी। इस चुनाव के बाद से उनकी निकटता मुख्यमंत्री से बढ़ी। लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे, कि राजेंद्र साहू को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन काफी इंतजार के बाद आखिर उनका नंबर आया है।
