नई दिल्ली। विश्वकप का रोमांच जारी है। मैच का अंतिम दौर बाकी है। भारतीय टीम की उपलब्धि बरकरार है। वहीं टीम के टॉप खिलाड़ियों में से एक किंग कोहली टी-20 विश्वकप में अब तक के मैच में बड़ा कमाल किया है। उपलब्धि के लिए कोहली को बड़ा अवार्ड मिला है।
इस उपलब्धि के लिए विराट ने 2 खिलाड़ियों को पीछे कर उन्होंने आईसीसी का अवार्ड प्लेयर ऑफ द मंथ अपने नाम कर लिया। हालांकि इससे पहले भी विराट कोहली को कई बार आईसीसी का अवार्ड मिल चुका है।

विराट कोहली को पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था और वह पहली ही बार में ये अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। बता दें कि किंग कोहली ने टी-20 विश्वकप में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 123 की औसत से सबसे ज्यादा 246 रन बनाए हैं। कोहली ने इस विश्वकप में 3 हाफ सेंचुरी जमाई है। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ हारे हुए मैच को भारत के पाले में डाला। इस मैच में कोहली ने 82 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विश्वकप- सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
ये भी उपलब्धि है कि विराट कोहली हाल ही में टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। विराट ने 26 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 83.92 की औसत से 1091 रन बनाए हैं जो बाकी खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा है।
कुछ अवॉर्ड कई बार
वहीं इससे पहले भी कोहली को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर जैसे कई अवॉर्ड जीते हैं। इनमें से कुछ अवॉर्ड कोहली ने कई बार हासिल किए हैं।
