मुंबई। उद्धव बालासाहेब ठाकरे प्रमुख और राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने ऋतुजा लटके की जीत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के परिणाम दिखाते हैं कि लोगों का उन्हें समर्थन है। वहीं ऋतुजा विजयी प्रत्याशी लटके ने कहा कि असल में जो वोट नोटा को मिले हैं वे भाजपा को मिलने थे।
मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उद्धव बालासाहेब ठाकरे की ऋतुजा लटके भारी मतों से विजयी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कुल 66 हजार 530 वोट मिले। ऋतुजा लटके दिवंगत शिवसेना विधायक रमेश लटके की पत्नी हैं। लटके के मई में आकस्मिक निधन से यह सीट रिक्त हुई थी।
बिहार, हरियाणा, यूपी व महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे धीरे-धीरे करके सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश व हरियाणा की एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, बिहार की गोपालगंज सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है लेकिन मोकामा सीट पर आरजेडी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है।
12806 लोगों ने नोटा को चुना
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर भले ही ठाकरे गुट के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली हो लेकिन इस उपचुनाव में यहां कुछ चौंकाने वाले आंकड़े निकलकर सामने आए हैं। दरअसल यहां विजयी उम्मीदवार के बाद सबसे ज्यादा वोटरों ने नोटा के विकल्प पर मोहर लगाई है जो बेहद चौंकाने वाला है। गौरतलब है कि अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया था। मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उद्धव बालासाहेब ठाकरे की ऋतुजा लटके भारी मतों से विजयी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कुल 66 हजार 530 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर किसी प्रत्याशी का नाम नहीं है बल्कि नोटा इस नंबर पर कब्जा जमाए हुए है। इस सीट पर 12806 लोगों ने नोटा को चुना है। इसके बाद तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी का नाम है। उपचुनाव में उन्हें 1 हजार 571 वोट मिले।
भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम लिया था वापस
मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया था। उसके बाद ही शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की ऋतुजा लटके के निर्विरोध विधायक चुने जाने का रास्ता साफ हो गया था। दरअसल मनसे व यहां तक कि शिंदे गुट के विधायक ने भी लटके के निर्विरोध चुने जाने के लिए भाजपा से अपने प्रत्याशी के नाम वापसी की अपील की थी। इसके बाद महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुल ने भाजपा प्रत्याशी का नाम वापस लेने का एलान किया था। भाजपा ने अंधेरी पूर्व सीट से मूरजी पटेल को प्रत्याशी बनाया था।
शरद पवार ने भी की थी अपील
राज ठाकरे ने इस बारे में डिप्टी सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था। इस पर फडणवीस से भाजपा प्रत्याशी का नाम वापस लेने के बारे में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विचार कर निर्णय लेने की बात कही थी। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी अपील की थी कि अंधेरी पूर्व सीट पर ऋतुजा लटके का निर्विरोध चुनाव होना चाहिए।
29
previous post
