खरोरा की छात्रा नौकरी के नाम पर आनलाइन ठगी का शिकार

by sadmin
Spread the love

रायपुर। इस तकनीकी युग में माना जाता है कि पढ़ने-लिखने वाले बच्चे तो कम से कम इतने सजग रहते हैं कि वे आनलाइन ठगी का शिकार नहीं हो सकते पर एक छात्रा ने आंख मूंदकर बिना साइट चेक किए अज्ञात खाते में 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए और जब ठगे जाने का पता चला तो पुलिस की शरण में पहुंची है। जोरा निवासी यह लड़की खरोरा के शासकीय कॉलेज में फैशन डिजाइनिग की छात्रा है।   

मामला नगर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। के तहत खरोरा के एक शासकीय कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से नौकरी के नाम पर 1 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया हेै। घटना में छात्रा की शिकायत पर अपराध दर्जकर जांच की जा रही है।

तेलीबांधा थाना प्रभारी भावेश गौतम ने बताया कि खरोरा शासकीय कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने  वाली अंजलि शर्मा ने नौकरी डॉट कॉम में आवेदन किया था। उसे  3 नवंबर को फोन आया और यह बताया गया कि उनका आवेदन स्वीकृत हो गया है और आगे की कार्रवाई के लिए प्रोसिंसिग फीस जमा करना होगा। 

इसके बाद ठग ने छात्रा से मोबाइल 8744028622 पर अलग अलग 8 किश्तों में तीन दिन के भीतर 1 लाख रूप्ए जमा करा लिए। इसमें एक किश्त में अज्ञात आरोपी ने 10 हजार तक रकम ली और 1 लाख जमा करा लिए लेकिन छात्रा की नौकरी नहीं लगी। छात्रा को ठगी का पता चलने पर छात्रा ने थाना तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज कराया है। छात्रा कृषक नगर जोरा की रहने वाली है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!