भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव

by sadmin
Spread the love

भिलाई। राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। इस भारत जोड़ों यात्रा में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल है। वे गत दिनों ही इस यात्रा में शामिल हुए है। उसके बाद से वे राहुल गांधी जी के साथ में भारत जोड़ों यात्रा में पैदल चल रहे हैं।
राहुल गांधी जी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी और 3750 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वो 150 दिन बाद कश्मीर पहुंचेगे।  भारत  जोड़ों यात्रा में शामिल होकर विधायक देवेंद्र यादव राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। एक दो दिनों के बाद वे वहां से लौटेंगे। दिन भर पैदल चलने के बाद विधायक देवेंद्र यादव अपने साथियों के साथ कैंम्प में योगासन किया। साथ में बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। देवेंद्र यादव ने कहा कि नफरत की दीवार को तोड़कर पूरे भारत वासियों को जोड़ने, आपसी प्रेम भाईचारे का संदेश लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी भारत जोड़ा यात्रा कर रहे हैं। एक तपस्वी की तरह वे इस यात्रा में तपस्या के रूप में जी रहे हैं और ऐसे द़ृढ़ संकल्पित भारत के आम लोगों की आवाज राहुल गांधी के साथ पैद चलकर अपने अंदर असीम ऊर्जा महसूस कर पा रहा हूं।
रोज चल रहे 25 किलोमीटर 
भारत जोड़ों यात्रा के तहत रोज भारत की यात्रा कर रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव रोज राहुल गांधी जी के साथ 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। एक ओर जहां देश में भाजपा हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। ऐसे में राहुल गांधी जी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में कश्मीर से कन्या कुमारी तक देशवासियों के बीच प्रेम, भाईचारा का हाथ बढ़ा रहे हैं। हमारे देश की मिट्‌टी की खुशबू फैला रहे है और  एकता को मजबूत कर रहे हैं।
हर जगह लगा रहे पौधा और मिट्‌टी सहेज रहे
भारत जोड़ों यात्रा के साथ ही रोज यात्रा करने के साथ ही लोगों से मिल रहे हैं। जहां से भी यात्रा गुजर रही है। वहां भारत जोड़ो यात्रा को यादगार बनाने के लिए पौधा लगा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं हर उस जगह गांव- शहर जहां से यात्रा गुजर रही है। वहां की मिट्‌टी को भी सहेजा जा रहा है। यह एक बड़ी दिली को छू लेने वाला इमोशनल पल है। इस पूरे यात्रा को देश भर से  भरपूर प्यार मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!