सरकार मेहनतकश लोगों का पैसा लूटा रही – भाजपा

by sadmin
Spread the love

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने प्रेसवार्ता लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार मेहनतकश लोगों का पैसा लूटा रही है। 

ठाकुर ने कहा कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज की 2017 में मान्यता समाप्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज चालू हालत में है। जब बैंक ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू की तब उसका मूल्य 140-150 करोड़ रुपए था लेकिन उसे सरकार ने 200 करोड़ रुपए में क्यों खरीदा, यह गंभीरता से सोचने का विषय है। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में देवलाल ठाकुर, दीपक म्हस्के, अमित चिमनानी, संदीप शर्मा और केदार गुप्ता मौजूद थे। सभी ने मांग की कि भूपेश बघेल इस बात का जवाब दे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!