T20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल या फाइनल में बारिश हुई तो ..कैसे निकलेगा परिणाम, जानें कितने ओवर का खेल जरूरी

by sadmin
Spread the love

टी20 विश्व कप का रोमांच जारी है। टीमें जीत के लिए एंड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। खासकर सेमीफाइनल में जगह बनाने पूरी तरह से सक्रिय हैं। खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच बारिश भी हो रही है। ऐसे में कई बार मैच रोकने पड़ रहे हैं। ऐसे ही सेमीफाइनल मैच के बीच अगर बारिश हुई तो फिर मैच का क्या होगा ? जानें इसके नियम, किस आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

टी20 विश्व कप 2022 में सेमीफाइनल मैच 9 और 10 नवंबर को खेले जाएंगे। आईसीसी नियमों के अनुसार बारिश होने पर हर टी20 मैच में कम से कम 10 ओवर का खेल होने पर ही मैच का नतीजा निकल पाता है, लेकिन टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में मैच का नतीजा निकलने के लिए कम से कम 20 ओवर का खेल जरूरी होगा। 

सेमीफाइनल मैच से पहले आईसीसी ने बारिश होने पर मैच से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, पर आईसीसी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने तय किया है कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच में कम से कम 20 ओवर का खेल होगा, तभी मैच का नतीजा निकाला जाएगा। 

आईसीसी के अनुसार अगर बारिश के कारण से 20 ओवर का खेल नहीं हो पाया तो अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। आमतौर पर एक टी20 मैच में 40 ओवर का खेल होता है और बारिश होने की स्थिति में एक पारी में कम से कम 5 ओवर का खेल होना जरूरी है, तभी मैच का नतीजा निकाला जाता है। अगर किसी पारी में बारिश की वजह से 5 ओवर का खेल नहीं हो पाता तो मैच को रद्द कर दिया जाता है। आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक इसी नियम के तहत मैच हो रहे थे और आयरलैंड ने इसी नियम की मदद से इंग्लैंड को हराया था। 

आईसीसी ने नियम बदल दिया

हालांकि, सेमीफाइनल और फाइनल मैच से पहले आईसीसी ने यह नियम बदल दिया है। दोनों सेमीफाइनल मैच का नतीजा निकालने के लिए एक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल होना जरूरी है। अगर मैच की तय तारीख पर बारिश की वजह से किसी पारी में 10 ओवर का खेल नहीं हो पाता तो मैच वहीं रुक जाएगा और अगले दिन वहीं से मैच शुरू होगा। साल 2019 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में भी ऐसा ही हुआ था। बाकी के ओवर अगले किए जाएंगे और कम से कम 20 ओवर का खेल होने पर मैच का नतीजा निकाला जाएगा। 

..तो मैच रद्द

नियमों के अनुसार अगर बारिश की वजह से अगले दिन भी खेल नहीं हो पाता है या किसी पारी में 10 ओवर नहीं होते हैं तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा और सुपर-12 स्टेज में अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। सेमीफाइनल मैच में 20 से कम ओवर का मैच सिर्फ उसी स्थिति में होगा, जब कोई टीम 10 ओवर होने से पहले ही ऑल आउट हो जाए। 

फाइनल के लिए ये है नियम

टी20 विश्व कप मैच के फाइनल में भी नतीजा निकालने के लिए एक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल जरूरी होगा। ऐसा नहीं होने पर अगले दिन बाकी ओवर किए जाएंगे। अगर तब भी 20 ओवर का खेल नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, मैच टाई होने पर संयुक्त विजेता नहीं होंगे। इस स्थिति में तब तक सुपर ओवर होते रहेंगे, जब तक मैच का नतीजा नहीं निकल जाता।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!