अफसरों के साथ 150 जवान उतरे मैदान में, दो लुटेरे गिरफ्तार, चाकू, पिस्टलनुमा लाइटर बरामद

by sadmin
Spread the love

रायपुर। रायपुर पुलिस 5 नवंबर शनिवार को एक्शन में नजर आई।एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर 150 से ज्यादा जवान व अफसर मैदान में उतरे व निगरानी बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर कुछ को समझाइश दी गई। इस दौरान रायपुर पुलिस ने 600 मकानों की तलाशी ली तथा 2 लुटेरों को गिरफ्तार भी किया। 4 के पास धारदार चाकू मिला तथा एक पिस्टलनुमा लाइटर भी बरामद किया। दरअसल गुंडों-बदमाशों में पुलिस का खौफ लगभग खत्म हो चुका है, इस लिहाज से इस दिशा में पुलिस के इस कदम का प्राथमिक तौर पर तो स्वागत किया जाना चाहिए, हालांकि इसकदम के असर  के लिए अभी इंतजार करना होगा। 

कॉम्बिंग गश्त के तहत पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को तीन अलग-अलग टीमों में बांटकर कॉलोनियों की चैकिंग की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर जितेंद्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक जिला विशेष शाखा अविनाश मिश्रा टीम को लीड कर रहे हैं।  

चैकिंग के पहले ही दिन 150 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों अचानक पहुंचे। इसमें टिकरापारा, डीडी नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने 600 से अधिक मकानों के चेक किया। जिसमें कई मकानों में किराएदार का होना पाया गया। साथ ही कुछ मकानों में ताला बंद मिला। इसके अलावा मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किराएदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन किया गया।

बीएसयूपी कॉलोनियों में चैकिंग के दौरान पुलिस को चार व्यक्तियों से चाकू और हसिया मिला। इसके अलावा एक व्यक्ति ने पिस्टलनुमा लाइटर छुपा रखा था। साथ पुलिस ने दो पहिया वाहन में घुमकर मोबाइल लुटने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बीएसयूपी कॉलोनियों में गुरुवार से आकास्मिक चेकिंग अभियान शुरू किया। शांति शुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे इस चैकिंग अभियान में 150 पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल है। इसके कॉम्बिंग गश्त के तहत पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को तीन अलग-अलग टीमों में बांटकर कॉलोनियों की चैकिंग की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर जितेंद्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक जिला विशेष शाखा अविनाश मिश्रा टीम को लीड कर रहे हैं।  

चैकिंग के पहले ही दिन 150 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों अचानक पहुंचे। इसमें टिकरापारा, डीडी नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने 600 से अधिक मकानों के चेक किया। जिसमें कई मकानों में किराएदार का होना पाया गया। साथ ही कुछ मकानों में ताला बंद मिला। इसके अलावा मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किराएदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!