सीएम ने बिजली कर्मियों को दी दिवाली की सौगात, मिलेगी 11 हजार रुपए की बोनस/अनुग्रह राशि

by sadmin
Spread the love

रायपुर, । दीपावली के उपलक्ष्य में सभी नियमित एवं संविदा में कार्यरत बिजली कर्मियों को 11 हजार रुपए तक बोनस/अनुग्रह राशि देने की घोषणा  सीएम भूपेश बघेल ने की है। इससे छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी लाभांवित होंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अधिकारियों को सीएम बघेल ने दीपावली से पूर्व भुगतान हेतु जरूरी आदेश जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश दे दिए हैं जिसके तारतम्य में मानव संसाधन विभाग से 19 अक्टूबर की शाम तक आदेश जारी किए जाने की संभावना है। पिछले वित्तीय वर्ष में 21 हजार रुपए मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता के रूप में मासिक वेतन प्राप्त करने वाले विद्युत कर्मी बोनस के लिए पात्र होंगे तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी कार्यों में दक्षता बनाए रखने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप रुपए 11 हजार की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इससे पॉवर कंपनियों को लगभग 17 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा। बोनस अधिनियम 2005 के अनुसार नियोक्ता केवल नियमित एवं संविदा कर्मी को ही सीधे बोनस दे सकता है. अर्थात आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगाए गए  कर्मियों या दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को उनके नियोक्ता ठेकेदार के व्दारा ही बोनस दिया जाना है।

पॉवर कंपनी में आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी  बहुत से कर्मचारी कार्य करते हैं अतः उन्हें भी दीपावली में खुशियां मिले इसलिए सीएम भूपेश बघेल ने विद्युत अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए हैं कि आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगी में लगे ठेका कर्मचारियों को भी दीपावली से पूर्व उनके नियोक्ता ठेकेदार द्वारा नियमानुसार बोनस दिया जाए, यह सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!