नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गत दिवस रायपुर जिले के आरंग विकास खंड के अंतर्गत समोदा नगर पंचायत में विद्युत वितरण केन्द्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समोदा की दूरी आरंग से लगभग 20 किमी. है। समोदा तथा आस-पास के ग्रामों के उपभोक्ताओं को विद्युत समस्या निराकरण हेतु आरंग तथा मानसोज जाना पड़ता था, जो कि उनके लिए असुविधाजनक होता था।
अब समोदा में नया वितरण केन्द्र के सृजन होने से आस-पास के 28 ग्रामों के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। समोदा वितरण केन्द्र में आरंग शहर, आरंग ग्रामीण तथा भानसोज वितरण केन्द्र के कुल 28 ग्राम समोदा, पपरी, फागदेही, कुसमुंद, रसीटा, सेमरिया, अमसेना, गैसमुंडी भंडारपुरी घीमभट्टी, डूमहा, कोंडापार, कुलीपोटा, परसवानी, सकरी, अमोदी, चोरभट्टी, कोराती पिरदा, टिकली, धौराभाठा, हरदीडीह, करमंदी, केसला, कुरूद, कुटेला, परसदा एवं मोहमेलाको सम्मिलित किया गया है।
समोदा वितरण केन्द्र के सृजन से आरंग शहर में कुल 05, आरंग ग्रामीण में 15 तथा भानसोज वितरण केन्द्र में 26 ग्राम शेष रह जाएंगे। समोदा वितरण केन्द्र के अंतर्गत कुल 4 लाइन मैन हेडक्वार्टर, समोदा, अमसेना, सकरी एवं कुटेला में कार्यशील रहेंगे। इसके अलावा नए वितरण केन्द्र के कार्यशील होने पर एक अतिरिक्त वाहन मय 3 तकनीकि लाइन स्टॉफ उपरोक्त क्षेत्र के विद्युत व्यवधानों को त्वरित गति से दूर करने व क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति करें।
