16
प्रदेश कांग्रेस सरकार की महती गोठान योजना कागजों में दम तोड़ रही है। मवेशी सड़को में घूम रहे हैं । गोठान सुने पड़े हैं। हर छोटी बड़ी सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा है। जिसके कारण आए दिन गंभीर हादसे हो रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार ने गोवंश की सुरक्षा को लेकर बातें तो बड़ी बड़ी की थी। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बने गौठान के निरीक्षण के बाद कही। प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने गोठानों का निर्माण कराकर गोवंश के संवर्धन का दावा किया था। लेकिन आज परिदृश्य कुछ और ही है।
