7 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे आप विधायक

by sadmin
Spread the love

राज्य सरकारों को गिराने के लिए भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक सात सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति से मामले की जांच कराने की मांग करेंगे। बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाया गया, जिसमें विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था।आप विधायक आतिशी ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सात सितंबर को मिलने का समय दिया है। विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करने जाएगा। हम उनसे ऑपरेशन लोटस के जांच की मांग करेंगे। पार्टी का कहना है कि ऑपरेशन लोटस के जरिए दूसरे राज्यों में जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां उसे गिराया जा रहा है। विधायकों को खरीदकर सरकारें गिराई जा रही हैं। महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में यही हुआ। दिल्ली में यही करने की कोशिश थी लेकिन यहां सफल नहीं हो पाया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!