उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अशोक चव्हाण के बीच मुलाकात

by sadmin
Spread the love

महाराष्ट्र में इन दिनों गणेशोत्सव का पर्व चल रहा है। इस मौके पर राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों में गणपति विराजमान हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे के घरों में गणपति के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ही नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ओएसडी आशीष कुलकर्णी के वर्ली स्थित आवास पर गणेश दर्शन के लिए गए थे। इस मुलाकात के बाद से कहा जा रहा है कि अशोक चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस का एक बड़ समूह जल्द ही पार्टी छोड़कर भाजपा में जा सकता है। प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सोमवार को मुंबई पहुंचने वाले हैं। अशोक चव्हाण दो बार के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस, राकांपा और महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनके पिता शंकरराव चव्हाण भी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। चव्हाण परिवार की मराठवाड़ा क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है। हालांकि अशोक चव्हाण को आदर्श घोटाले के कारण अपने दूसरे मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पद छोड़ना पड़ा। यह मामला पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!