‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए जनता को साधने में जुटेगी कांग्रेस

by sadmin
Spread the love

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा ऐसे वक्त में दिया है, जब पार्टी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में शाम 4 बजे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अहम बैठक बुलाई है। AICC की तरफ से पार्टी के सभी नेताओं को इसमें शामिल होने के लिए कहा गया है।कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों पर चर्चा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्षों और राज्य समन्वयकों बुलाया है। इस बैठक में उनके साथ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। AICC के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये यात्रा 7 सितंबर 2022 से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी। लगभग 3 हजार 570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी की चर्चा इस बैठक में की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!