भारत ने वनडे में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

by sadmin
Spread the love

ओपनर शिखर धवन नाबाद 81 और शुभमन गिल नाबाद 82 के अर्धशतकों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दस विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जिम्बाब्वे पर वनडे में यह लगातार 13वीं जीत रही। यह किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारत का लगातार जीत का सबसे लंबा सिलसिला है। शुभमन गिल और शिखर धवन ने इस मैच में 192 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम इंडिया को दस विकेट से जीत दिलाई। भारत ने तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 विकेट से मैच जीता है। आइए जानते हैं इस मैच में क्या रिकॉर्ड बने। इस मैच में शुभमन गिल और शिखर धवन ने 192 रन की साझेदारी की। यह जोड़ी पिछले चार मैचों में तीन बार शतकीय साझेदारी कर चुकी है। जिम्बाब्वे पर इस जीत के साथ भारत ने किसी टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!