धोनी ने इंग्लैंड में दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन

by sadmin
Spread the love

धोनी ने अपना 41वां जन्मदिन लंदन में मनाया है। उनकी पत्नी साक्षी ने उनके केक काटने का वीडियो शेयर किया है और सभी दोस्तों के साथ फोटो भी शेयर की है, जिसमें ऋषभ पंत भी दिखाई दे रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को 41 साल के हो गए। धोनी इस समय लंदन में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ आईपीएल 2022 के बाद छुट्टी मना रहे हैं। बुधवार की रात साक्षी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी अपने 41 वें जन्मदिन को भव्य अंदाज में मना रहे हैं। इस वीडियो में धोनी को केक काटते देखा जा सकता है। धोनी की बर्थडे पार्टी में उनके कई दोस्त पहुंचे थे, जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी शामिल थे। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के केक काटने का वीडियो शेयर किया है

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!