एक दिन में 18 हजार से ज्यादा कोरोना मामले

by sadmin
Spread the love

देश में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को देश भर में 18,930 मामले सामने आए हैं। यह संख्या बुधवार के मुकाबले 2771 ज्यादा है। एक दिन पहले 16,159 मामले सामने आए थे। वहीं देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी उछाल हुआ है। कोरोना से देश में 35 लोगों की मौत हुई है। जबकि, एक दिन पहले 28 लोगों की कोरोना ने जान ले ली थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,19,457 पहुंच गई है। एक दिन पहले तक देश भर में 1,15,212 सक्रिय मामले थे। वहीं 24 घंटे के अंदर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 14,650 है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!