रूस से छह गुना बढ़ा कोयले का आयात

by sadmin
Spread the love

भारत ने इस साल जून के शुरुआती 20 दिनों में ही रूस से 33.11 करोड़ डॉलर के कोयले का आयात किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले छह गुना अधिक है। इसके अलावा भारत कच्चा तेल भी रूस से रिकॉर्ड स्तर पर आयात कर रहा है।20 दिनों में रूस के साथ भारत के तेल व्यापार का मूल्य 31 गुना से अधिक बढ़कर 2.22 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में तेल की खरीद औसतन 111.08 करोड़ डॉलर प्रति दिन थी, जो पिछले तीन महीने में खर्च किए गए 3.11 करोड़ डॉलर से तीन गुना अधिक है। वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद भारत द्वारा रूस से आयात किए जाने वाले कोयले में तेज उछाल देखने को मिला है। गौरतलब है कि रूस कोयले पर 30 फीसदी तक की छूट दे रहा है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाने के बावजूद भारत ने रूस से कोई व्यापार नहीं रोका है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!