सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी भी लाल निशान पर

by sadmin
Spread the love

कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत खराब रही और दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15700 के स्तर पर खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 375 अंक टूटकर 52,471 के स्तर पर, वहीं निफ्टी 110 अंक फिसलकर 15,664 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 1457 अंक की भारी गिरावट के साथ 52,847 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 427 अंक की कमी के साथ 15,774 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!