यस बैंक घोटाले मामले में कार्रवाई

by sadmin
Spread the love

एबीआईएल समूह के अध्यक्ष अविनाश भोसले को पूछताछ के लिए सीबीआई  दिल्ली लेकर आई है। भोसले को यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के कपिल वधावन से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि भोसले से मुंबई में पूछताछ की गई है, उन्हें मंगलवार रात राष्ट्रीय राजधानी लाया गया। एजेंसी इस बाबत जांच कर रही है कि कहीं यस बैंक और डीएचएफएल घोटाले के तार महाराष्ट्र के दूसरे बड़े बिल्डरों से तो नहीं जुड़े हैं। एजेंसी ने इस मामले में 30 अप्रैल को राज्य के कुछ बड़े बिल्डरों के परिसरों की तलाशी ली थी। सीबीआई ने भोसले को 2020 में कपूर और वधावन के विरुद्ध दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में एजेंसी ने पिछले दिनों रेडियस डेवलपर्स के संजय छाबड़िया को गिरफ्तार किया था। कपूर ने वधावन के साथ मिलकर यस बैंक से डीएचएफएल को वित्तीय लाभ पहुंचाने की आपराधिक साजिश रची थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!