WEF में 100 से ज्यादा भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे

by sadmin
Spread the love

स्विट्जरलैंड के दावोस में करीब दो साल बाद होने जा रहे सालाना विश्व आर्थिक मंच  में हिस्सा लेने के लिए भारत से करीब 100 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और एक दर्जन से अधिक मंत्री और मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल निवेश जुटाने के साथ कोरोना महामारी से जुड़े अनुभवों को भी साझा करेगा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे अधिकांश सीईओ इस बात पर सहमत हैं कि भविष्य में कोरोना जैसी महामारी से निपटने को आधारभूत ढांचा बनाया जाना आवश्यक है। मौजूदा महामारी को हराने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, क्रिप्टोकरेंसी, बहुपक्षीय संस्थाओं की भूमिका और वैश्विक स्तर पर बढ़ती लागत जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!