पेट्रोल 9.50 और डीजल 7.50 रुपए तक सस्ता हुआ

by sadmin
Spread the love

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इस राहत के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 8.69 रुपए सस्ता होकर 96.72 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं डीजल भी 7.05 रुपए सस्ता होकर 89.62 रुपए पर आ गया है।
केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकारों ने भी पेट्रोल-डीजल पर वसूले जाने वाले टैक्स (वैट) में कटौती करना शुरू कर दी है। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद केरल सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.41 रुपए और डीजल पर 1.36 रुपए के स्टेट टैक्स की कटौती की है। राजस्थान ने भी पेट्रोल-डीजल के दामों में जनता को राहत दी है। राजस्थान में पेट्रौल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर की कीमत में अतिरिक्त कमी होगी।अभी सरकार पेट्रोल पर 27.90 और डीजल पर 21.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी के रूप में वसूलती है। इस कटौती के बाद पेट्रोल पर 19.90 और डीजल पर 15.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी रह जाएगी। इसे पूरे देश में पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर तक सस्ता हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!